Noida News: खड़े ट्रक से टकराकर बाइक सवार घायल
नोएडा, अक्टूबर 25 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक के भाई ने ट्रक चालक के खिलाफ एक्सप्रेसवे थाने में केस दर्ज कराया है। आजमगढ़ निवासी आसिफ अहमद ने बताया कि 17 अक्तूबर को उनका भाई अतीक नसीम बाइक लेकर परी चौक से दिल्ली की ओर जा रहा था। रास्ते में एक्सप्रेसवे पर बेतरकीब तरीके से खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। हादसे में अतीक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उसका इलाज दिल्ली के एक निजी अस्पताल में चल रहा है और हालत गंभीर बनी हुई है। टक्कर के बाद बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को ट्रक क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.