Noida News: खड़ी गाड़ी से बैटरियां चोरी
नोएडा, सितम्बर 23 -- Noida News: नोएडा। दादरी-छलेरा मार्ग पर पिलर नंबर-92 के पास खड़ी गाड़ी से बदमाशों ने बैटरियां चोरी कर लीं। सीपलोन एनर्जी लिमिटेड के अधिकृत प्रतिनिधि श्रीधर त्रिपाठी ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्होंने 18 सितंबर को सेक्टर-140 स्थित एमएस श्री बरसाना ई-टेक्स प्राइवेट लिमिटेड के लिए सामान भेजा था। रात अधिक होने के कारण कंपनी के चालक मनी ने गाड़ी को दादरी-छलेर मार्ग पर खड़ा कर दिया और सामान लॉक कर घर चला गया। अगली सुबह वापस आने पर गाड़ी से बैटरियां गायब मिलीं। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.