Noida News: क्लब से मोबाइल फोन चोरी
नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-75 स्थित एक क्लब से युवक का मोबाइल फोन चोरी हो गया। पीड़ित ने सेक्टर-49 थाने में शिकायत दी है। घटना आठ अक्टूबर रात सवा आठ बजे के आसपास की है। युवक क्लब के पिछले गेट से अंदर जा रहा था, तभी उसका मोबाइल चोरी हो गया। पीड़ित अविनाश कश्यप ने बताया कि मोबाइल तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चला। भाई ने फोन किया तो पहले लाइन व्यस्त आई और बाद में मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद उन्होंने रात करीब 10 बजे सिम कार्ड बंद करा दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.