नोएडा, जुलाई 12 -- Noida News: नोएडा,वरिष्ठ संवाददाता: सेक्टर-61 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाले 69 वर्षीय बुजुर्ग फेसबुक पर दिखे पीएनबी क्रेडिट कार्ड के विज्ञापन के झांसे में आकर 7.80 लाख रुपये की साइबर ठगी का शिकार हो गए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-61 स्थित प्रतीक फेडोरा सोसाइटी निवासी राजेश सरीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बीते साल 18 मई 2025 को फेसबुक पर पंजाब नेशनल बैंक के क्रेडिट कार्ड से जुड़ा एक विज्ञापन दिखाई दिया। विज्ञापन देखने के बाद उनके पास व्हाट्सऐप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक से जुड़ा बताते हुए क्रेडिट कार्ड बनवाने की प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा दिलाया। आरोपी ने पीड़ित को एक ऑनलाइन फॉर्म भेजा, जिसे भरने के लिए कहा ग...