Noida News: कोर्ट परिसर में भरा पानी
नोएडा, जुलाई 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। बारिश के चलते कोर्ट परिसर में गुरुवार को पानी भर गया। जलभराव होने से वकील और न्यायालय में आने वाले लोग परेशान दिखाई दिए। अधिकांश वकील कोर्ट नहीं पहुंच सके। वकील आदित्य भाटी ने बताया कि बारिश की वजह से कोर्ट परिसर के चारों तरफ पानी भरा हुआ था। अंदर भी जलभराव देखने को मिला। उन्होंने बताया कि जलभराव को लेकर प्राधिकरण से बार-बार शिकायत की जाती रहती है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती। समय से पहले नालों की सफाई नहीं की जाती। इस वजह से जलभराव की स्थिति बनती है। गुरुवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट मनोज भाटी और सचिव शोभाराम चंदीला द्वारा एक बैठक कर एक प्रस्ताव पारित किया गया। इसमें सभी न्यायालय से अनुरोध किया गया कि गुरुवार को अनुपस्थित होने पर किसी भी वादकारी के विरुद्ध किसी भी वाद में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.