Noida News: कोतवाली प्रभारी को अवमानना का नोटिस
नोएडा, अगस्त 26 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला न्यायालय की अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम की अदालत ने सेक्टर बीटा-2 कोतवाली प्रभारी को अवमानना का नोटिस जारी किया है। कोर्ट के आदेश पर एक निजी अस्पताल के खिलाफ मुकदमा दर्ज न करने पर यह नोटिस जारी किया गया है। अधिवक्ता आदित्य भाटी ने बताया कि कोर्ट ने वादी धीरेंद्र के प्रार्थनापत्र पर एक अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही बरतने पर मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया था। कोर्ट ने सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस को आरोपियों पर केस दर्ज कर रिपोर्ट मांगी थी। केस दर्ज नहीं करने पर वादी ने फिर से कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल कर केस दर्ज नहीं करने की जानकारी दी। इस पर बुधवार को कोर्ट ने कोतवाली प्रभारी को अवमानना का नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से स्पष्टीकरण देने का आदेश दिया। अदालत में अग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.