Noida News: कोचिंग सेंटर के मुख्य गेट पर बायोमीट्रिक लॉक नहीं लगेंगे
नोएडा, जुलाई 8 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) ने सभी कोचिंग सेंटर के मुख्य प्रवेश द्वार पर बायोमीट्रिक लॉक नहीं लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, आपातकाल गेट हमेशा खुले रखने होंगे। हाल ही में लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में आग लगने की घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में जनपद में अवैध रूप से संचालित कोचिंग सेंटर के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई कोचिंग सेंटर सील किए गए। डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि जिले में कोचिंग सेंटर के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। कोचिंग सेंटर के मुख्य गेट पर ऐसा कोई बायोमीट्रिक लॉक नहीं लगाया जाएगा, जिसे बिजली गुल होने की स्थिति में खोला न जा सके। सभी इमरजेंसी निकास हर समय खुले और बाधारहित रखे जाएंगे ताकि आपातकाल में विद्यार्थी और स्टाफ को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.