नोएडा, अक्टूबर 7 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। दनकौर कस्बे के बिहारी लाल इंटर कॉलेज की जमीन पर भूमाफिया द्वारा किए जा रहे अवैध निर्माण के आरोप के बाद स्कूल में पढ़ाई करने वाले जेन अल्फा छात्रों ने ध्वस्त कर दिया। बुधवार की सुबह कॉलेज पहुंचे सैकड़ों छात्रों की भीड़ ने बनाई जा रही दीवार को तोड़कर विरोध जताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाया। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार इंटर कॉलेज के भवन से सटी हुई कुछ कृषि भूमि है, जिस पर कुछ दिन पहले लोगों ने अवैध निर्माण का प्रयास किया था। इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन ने जिले के अधिकारियों से की थी, लेकिन राजस्व अधिकारियों और प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार की सुबह 20-25 मजदूर कॉलेज की जमीन पर चारदीवारी बनाने का कार्य कर रहे थे। कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस ने निर्माण क...