Noida News: कॉलेज में छात्र से मारपीट, सुपरवाइजर और गार्ड गिरफ्तार
नोएडा, अक्टूबर 1 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में एक निलंबित छात्र के प्रवेश को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। सिक्योरिटी सुपरवाइज़र और सुरक्षा गार्ड ने मिलकर छात्र को बुरी तरह पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पुलिस ने छात्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उधर कॉलेज प्रबंधन ने दोनों सुरक्षाकर्मियों को नौकरी से निकाल दिया। नॉलेज पार्क थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कॉलेज के एक निलंबित छात्र हर्षित नागर के साथ सिक्योरिटी सुपरवाइज़र और सुरक्षाकर्मी ने मारपीट की। निलंबित छात्र के कॉलेज में प्रवेश करने पर मारपीट की गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने तुरंत घटना का संज्ञान लिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले में छात्र हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.