Noida News: केक लेने गए दो दोस्तों पर लाठी-डंडों से हमला
नोएडा, नवम्बर 6 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-53 में केक लेने पहुंचे दो दोस्तों पर चार युवकों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने दोनों को लाठी-डंडों से पीटा और उनकी कार में भी तोड़फोड़ की। हमले में दोनों घायल हो गए। मामले में सेक्टर-71 निवासी प्रिंस यादव ने सेक्टर-24 थाने में अंश यादव समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। प्रिंस के मुताबिक दो नवंबर को वह अपने दोस्त तरुण के साथ कार से सेक्टर-53 स्थित आशीर्वाद कॉम्प्लेक्स की मिठास स्वीट्स पर केक लेने गए थे। दुकान से बाहर निकलते ही अंश अपने तीन साथियों के साथ वहां पहुंच गया। पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने दोनों पर हमला कर दिया। बचने के लिए प्रिंस कार में छिपे तो आरोपियों ने उसे भी क्षतिग्रस्त कर दिया। दोनों को सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.