Noida News: कूड़ा डालने के विवाद में चार लोगों पर मारपीट का आरोप
नोएडा, अगस्त 29 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-वन थाना क्षेत्र में दो सप्ताह पहले बाथरूम के सामने कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। एक महिला ने कूड़े का विरोध किया तो दूसरे पक्ष की महिला ने पति समेत तीन लोगों के साथ मिलकर मारपीट की। पीड़िता की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सेक्टर-तीन स्थित विद्युत उपकेंद्र के पास रहने वाली सोना देवी ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त की सुबह करीब नौ बजे पति कार्यालय गए हुए थे। वह घर पर अकेली थीं। वह बाथरूम में नहाने जा रही थीं। आरोप है कि उसी समय कन्हैया लाल की पत्नी सीमा देवी ने उनके बाथरूम के दरवाजे के सामने झाड़ू से कूड़ा डाल दिया। उन्हें जब ऐसा करने से मना किया तो वह आगबबूला हो गईं। आरोप है कि यह सुनकर कन्हैया लाल ने बाहर आकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.