नोएडा, अगस्त 16 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट स्थित पंचशील ग्रीन्स-2 सोसाइटी में पिछले कुछ दिनों से लावारिस कुत्ते लोगों पर हमला कर रहे हैं। रविवार को सोसाइटी के बच्चों और लोगों ने लावारिस कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए मार्च निकाला। साथ ही, मेंटेनेंस प्रबंधन को लिखित ज्ञापन सौंपा। लोगों का कहना है कि लावारिस कुत्तों के काटने की घटनाओं की जानकारी पहले भी मेंटेनेंस टीम के साथ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। लगातार हो रही घटनाओं से बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ रही है। इस मामले में रविवार को बच्चे और लोग परिसर में एकत्रित हुए और शांतिपूर्ण मार्च निकाला। इसके बाद लोगों ने मेंटेनेंस टीम को लिखित पत्र सौ...