Noida News: कुत्ते के शौच करने का विरोध करने पर पीटा
नोएडा, जुलाई 24 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-35 स्थित मोरना गांव में घर के बाहर कुत्ते की गंदगी फैलाने का विरोध करने पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवक अपने कुत्ते को टहला रहे थे। विरोध करने पर उन्होंने अपने दो अन्य साथियों को बुलाकर पीड़ित की पिटाई कर दी। सेक्टर-24 थाना पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोरना गांव निवासी रामेश्वर दयाल शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अजय और कुनाल मंगलवार रात अपने कुत्ते को टहला रहे थे। इस दौरान कुत्ते ने उनके घर के सामने शौच कर गंदगी फैला दी। उन्होंने इसका विरोध किया और गंदगी साफ करने को कहा। इस बात पर दोनों युवक भड़क गए और कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि अजय और कुनाल ने अपने साथी दक्ष और मोनू को मौके पर बुला लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.