नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सदरपुर चौकी के सामने रविवार देर रात सड़क पर अचानक कुत्ता आने से तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार चालक कारोबारी को मामूली चोट आई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-44 निवासी कारोबारी नितेश चौहान बीएमडब्ल्यू कार से रात करीब 12:15 बजे आरके मॉल की तरफ से सेक्टर-44 की ओर जा रहे थे। सदरपुर चौकी के सामने पहुंचने पर उनके मुताबिक अचानक एक कुत्ता सड़क पर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल कारोबारी को नजदीकी अस...