Noida News: कीर्तन में गई महिला के घर में चोरी
नोएडा, अगस्त 10 -- Noida News: ट्रांस हिंडन। लिंक रोड थाना क्षेत्र की बृज विहार कॉलोनी में चोरों ने दिन दहाड़े एक मकान से लाखों रुपये के गहने और 57 हजार रुपये की नगदी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के दौरान महिला पड़ोस में आयोजित कीर्तन में गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू की है। छोटे लाल गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित ने बताया कि चोर सोने की चेन, मंगलसूत्र, चांदी के सिक्के और पायल आदि गहने चुरा कर ले गए हैं। प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि जल्द चोरों को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.