नोएडा, सितम्बर 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। किसानों की जमीन का अधिग्रहण नए भूमि अधिग्रहण कानून के तहत किया जाए। साथ ही 20 फीसदी आबादी भूखंड और उचित पुनर्वास का लाभ दिया भी जाए। इन मांगों को लेकर किसान 15 सितंबर को यमुना प्राधिकरण दफ्तर तक पैदल निकालेंगे। इसके लिए संयुक्त किसान अधिकार मोर्चा का गठन किया गया है। संयोजक भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि संयुक्त किसान अधिकार मोर्चा में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) सर छोटू राम, भाकियू कृषक शक्ति, भाकियू संपूर्ण भारत, भारतीय किसान मजदूर यूनियन (अ) आदि किसान संगठन शामिल हैं।इनके अलावा और भी किसान संगठन शामिल होंगे। जिले में चार प्राधिकरण नोएडा, ग्रेटर नोएडा, न्यू नोएडा और यमुना प्राधिकरण द्वारा जमीन खरीदी जा रही है। यह भी पढ़ें- किसानों का ऐलान - मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहे...