Noida News: किसानों ने अनशन के चेतावनी दी
नोएडा, जुलाई 15 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। ग्रेटर नोएडा के 44 गांवों के किसानों ने चार प्रतिशत अतिरिक्त भूखंड की मांग को लेकर 20 जुलाई को प्राधिकरण कार्यालय के बाहर एक दिवसीय अनशन करने का ऐलान किया है। साथ ही कहा कि मांग पूरी न होने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों के घर पर अनशन किया जाएगा। किसानों ने ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब में बुधवार को संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता की। किसानों ने बताया कि अब तक चार प्रतिशत के भूखंड नहीं मिले हैं। 44 गांवों के हजारों के संख्या में किसान परिवार प्रभावित है। किसान प्राधिकरण पर एक दिवसीय अनशन करेंगे। अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ है तो जनप्रतिनिधियों के घर के बाहर अनशन पर बैठेंगे। इस मौके पर अमित भाटी, संतराम प्रधान, भीम, सुरेश मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.