Noida News: किसानों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की
नोएडा, अक्टूबर 22 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय पर अपनी मांगों को लेकर गुरुवार की सुबह धरना-प्रदर्शन करने जा रहे किसानों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया। इस बीच पुलिस और किसानों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पुलिस ने पचास से अधिक किसानों को हिरासत में लिया और पुलिस लाइन भेज दिया। इसके बाद देर शाम सभी को रिहा कर दिया गया। किसानों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर की। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के 44 गांवों के किसानों ने दस प्रतिशत आबादी भूखंड की मांग को लेकर गुरुवार को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। अपने वादे के मुताबिक सैकड़ों की संख्या में किसान गुरुवार की सुबह जैतपुर गोलचक्कर पर इकट्ठा हुए। किसान यहां से पैदल मार्च करते हुए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण कार्यालय की तरफ कूच करने लगे। इसी बीच रास्ते में पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.