Noida News: किशोर को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार
नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। जेवर कोतवाली क्षेत्र के जहांगीरपुर कस्बे में बुधवार को दो पक्षों के बीच में झगड़े के बाद किशोर को गोली मारने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा बरामद किया है। जेवर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जहांगीरपुर कस्बे में आमिर खान और भूरी उर्फ नजर के बीच एक भूखंड के पैसे को लेकर विवाद हुआ था। कहासुनी होने पर आरोपी भूरी ने आमिर के ऊपर फायरिंग की थी। गोली रास्ते से गुजर रहे किशोर उमर को जा लगी थी, घायल उमर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में आमिर की तरफ से आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था। जेवर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी भूरी को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.