Noida News: किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता
नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। गढ़ी चौखंडी गांव निवासी किशोरी करीब दस दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसके पिता ने एक युवक पर बेटी को ले जाने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी रोजाना स्कूल जाती है। वह 30 अक्तूबर की दोपहर लापता हो गई। आरोप है कि कि उरमान नामक युवक उनकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। किशोरी के पिता ने बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर किशोरी को खोजने के लिए टीम गठित कर दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.