Noida News: किरोड़ी सिंह के विचारों को बढ़ाने के लिए गोष्ठी
नोएडा, जुलाई 14 -- Noida News: नोएडा, उदय सिंह। सेक्टर-27 अट्टा गांव में बेगराज गुर्जर के आवास पर मंगलवार को दिवंगत कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला के विचारों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किरोड़ी सिंह की पुत्री सेवानिवृत आईआरएस सुनीता बैसला ने उनके विचारों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही हिम्मत, मेहनत और नियत नामक पुस्तक भी सभी उपस्थितजनों को भेंट की गई। इस मौके पर चौधरी बीसी प्रधान, डॉ. महेंद्र सिंह नागर, जगबीर सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.