Noida News: किराये के विवाद में चालक को पीटा
नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: नोएडा। तीन लोगों ने किराये के विवाद में ऑटो चालक के साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। एक्सप्रेसवे थाने में दी शिकायत में सेक्टर-122 निवासी रवि पाल ने बताया कि सेक्टर-71 स्थित सोसाइटी के पास मौजूद व्यक्ति ने 26 अक्तूबर की सुबह सेक्टर-135 जाने के लिए उनका ऑटो बुक किया। रवि पाल गंतव्य पर पहुंचे तो व्यक्ति किराये के लेकर छपरौली गोलचक्कर के पास विवाद करने लगा। उसने अपने दो अन्य साथियों को बुला लिया। तीनों ने इसके बाद उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि तीनों आरोपी रवि का मोबाइल भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे से पुलिस को घटना के संबंध में अहम जानकारी मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.