Noida News: किराए के विवाद में युवक के साथ की मारपीट
नोएडा, अक्टूबर 28 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-पांच स्थित हरौला गांव में किराये पर रहने वाले व्यक्ति और उसके साथी को आपसी विवाद में पूर्व मकान मालिक ने मंगलवार को पीटा। आरोपी और उसका साथी धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने फेज वन थाने में पूर्व मकान मालिक समेत दो के खिलाफ मंगलवार को केस दर्ज कराया है। बिहार के जिला सारन निवासी मुन्ना ने पुलिस को बताया कि वह हरौला गांव में अपने साथी निक्की के साथ किराये पर रहते हैं। वह पूर्व में गांव के शेखर के मकान में रहता था। वहां पर किराये को लेकर विवाद हो गया था। मुन्ना ने मकान खाली कर दिया था और वह गांव में ही बिल्लू अवाना के मकान में रहने लगे। आरोप है कि मंगलवार को शेखर अपने साथी अवधेश के साथ मिला। किराये के पैसों को लेकर विवाद करने लगा। विरोध करने पर मारपीट की। लोगों को एकत्रित होता देख आरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.