Noida News: कार से जानबूझकर टक्कर मारने का आरोप
नोएडा, अक्टूबर 12 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। जेवर क्षेत्र में दयानतपुर रोड पर स्कॉर्पियो सवारों ने बाइक सवार युवक को जानबूझकर टक्कर मारने का मामला सामने आया है। इस घटना में बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आईं। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घायल के पिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के एक मोहल्ले में रहने वाले रहीश की शिकायत पर आरोपी जुनैद, नावेद, शादाब और सईद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। रहीश ने बताया कि उनका बेटा कामिल 11 अक्तूबर को बाइक पर सवार होकर घर से दयानतपुर की तरफ जा रहा था। रास्ते में स्कॉर्पियो सवारों से उसकी बाइक में टक्कर मार दी। नीचे गिरने से कामिल घायल हो गया। इस बीच आरोपियों ने गाड़ी रोकी और धमकी दी कि इस बार तो हाथ पैर टूटे हैं, अगली बार जान से मार द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.