Noida News: कार से कुचलकर मासूम की मौत
नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-76 में सोमवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने तीन साल के बच्चे को कुचल दिया। लोग घायल बच्चे को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अमित कुमार अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ सेक्टर-76 मेट्रो स्टेशन के सामने झुग्गी में रहते हैं। वह मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उनका तीन वर्षीय बेटा अनिकेत अपनी मां और दादी के साथ हनुमान मंदिर के पास गया था। इसी दौरान नोएडा नंबर की सफेद स्कॉर्पियो ने बच्चे को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अनिकेत गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.