नोएडा, अक्टूबर 29 -- Noida News: नोएडा, गौरव भारद्वाज। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में दिल्ली से कार लेकर आए एक युवक पर दो भाइयों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना में युवक के चेहरे पर 50 टांके आए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के मयूर विहार फेज-तीन निवासी विकास पाल ने पुलिस को बताया कि वह 27 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे नोएडा के सेक्टर-12 में आए हुए थे। वहीं, दो परिचित मिल गए। उनमें से एक का नाम राहुल ठाकुर है और दूसरा उसका भाई है। आरोप है कि जब वह गाड़ी में बैठे थे तो दोनों आरोपियों ने उनके साथ हाथापाई शुरू कर दी। गाड़ी में तोड़फोड़ करने लगे। एक आरोपी ने उनके मुंह पर धारदार हथियार ब्लेड या चाकू से हमला कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मारपीट के चलते उनके चेहरे पर 50 टांके आए हैं। पीड...