Noida News: कार सवारों ने रंजिशन युवक को रोककर पीटा
नोएडा, अगस्त 9 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। फेज-3 थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कार से जा रहे एक युवक को दो कार सवार लोगों ने रोक लिया। पर्थला फ्लाईओवर के निकट आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने तीन नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-73 स्थित सर्फाबाद गांव निवासी संजीव कुमार यादव ने पुलिस को बताया कि उसका भाई राजीव यादव सात अगस्त की रात करीब 10.30 बजे गांव से गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित अपने फ्लैट पर जा रहा था। रास्ते में पर्थला फ्लाईओवर निकलने के बाद एक काले रंग की स्कॉर्पियो के चालक ने ओवरटेक करके रोक लिया। इसके बाद सफेद रंग की नेक्सॉन गाड़ी आकर रुकी। दोनों गाड़ियों में से कई लोग निकले और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर राजीव यादवसे रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट की। चिल्लाने पर राहगीर रुके...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.