Noida News: कार में तेज आवाज में गाना बजाने का विरोध करने पर बुजुर्ग पर हमला
नोएडा, जुलाई 10 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। सेक्टर ईकोटेक-1 क्षेत्र के इमलिया गांव के बाहर अपने घेर में सो रहे बुजुर्ग पर कार सवार युवकों ने हमला कर दिया। बुजुर्ग ने कार में तेज आवाज में गाना बजाने का विरोध किया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक इमलिया गांव के रहने वाले बुजुर्ग धम्मी नागर का गांव के बाहर जंगल में घेर है। बुजुर्ग ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार की रात अपने घेर में सो रहे थे। इसी बीच देर रात को एक कार में सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और तेज आवाज में गाना बजाने लगे। बुजुर्ग की अचानक नींद खुली और उन्होंने कार सवार युवकों से तेज आवाज में गाना बजाने से मना किया। इसी बात को लेकर युवक गुस्से म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.