Noida News: कार में टक्कर करने का विरोध करने पर चाकू से हमला
नोएडा, अक्टूबर 9 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम कार में टक्कर मारने का विरोध करने पर टैक्सी चालक ने कार सवार युवती के पिता पर चाकू से हमला कर दिया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक वेद प्रकाश निवासी दिल्ली को हिरासत में ले लिया। आरोपी के कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक दिल्ली सिद्धार्थ एक्सटेंशन निवासी सलोनी राव ने पुलिस को बताया कि वह गुरुवार की शाम अपने पिता तनुज राव और भाई रुद्राक्ष राव के साथ एसएससी सीजीएल की परीक्षा देकर सेक्टर-155 स्थित परीक्षा केंद्र से लौट रही थीं। दोपहर करीब 3:30 से 4:00 बजे के बीच जब उनकी कार सेक्टर-162 की सर्विस रोड के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही टैक्सी ने टक्कर मार दी। सलोनी का आरोप है कि जब वे लोग कार से उतरकर देखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.