नोएडा, अगस्त 2 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-53 स्थित कंचनजंघा अपार्टमेंट के पास एक तेज रफ्तार कार ने ऑफिस जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के भाई ने सेक्टर-24 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। जिला औरेया के गांव आरियारी निवासी दीपेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन रंजना की शादी जिला कन्नौज के बेला मऊ सरैया निवासी मनोज कुमार के साथ हुई थी। वह वर्तमान में गिझोड़ गांव में रहती हैं और सेक्टर 58 स्थित कंपनी में नौकरी करती हैं। वह 22 जुलाई को सुबह की सुबह अपने मकान से काम करने के लिए कंपनी जा रही थीं। रास्ते में कंचनजंघा अपार्टमेंट के पास कार ने रंजना को टक्कर मार दी और वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वर्तमान में उनका इलाज कानपुर के अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज करा जांच शुरू कर...