नोएडा, अगस्त 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, ब्रिजेश कुमार। बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की रात बेकाबू कार चालक ने दोनों दोस्तों को बाइक समेत करीब 200 मीटर तक घसीट कर ले गया था। गंभीर चोट लगने की वजह से दोनों दोस्तों की मौत हो गई थी। एक मृतक युवक के पिता ने इस मामले में आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। दरअसल, मूलरूप से हमीरपुर जिले के अमगांव का रहने वाला 19 वर्षीय सचिन ऐच्छर गांव में रहता था। वहीं हमीरपुर जिले के ही न्यूरिया गांव का रहने वाला 19 वर्षीय मनीष सेक्टर ओमिक्रोन में किराए के मकान में रहता था। मृतक सचिन के पिता बाबूराम ने बताया कि बुधवार की रात उनका बेटा अपने दोस्त मनीष के साथ बाइक पर सवार होकर नवादा गोल चक्कर से डोमिनोज गोल चक्कर की तरफ आ रहे थे, तभी अवध ग्रीन कट के सामने एक कार ने इनकी बाइक में टक्कर मार दी ...