Noida News: कार चालक ने तीन लोगों को घसीटा
नोएडा, सितम्बर 9 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-63 के एच ब्लॉक में मंगलवार सुबह कार चालक ने एक-एक करके तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया। यही नहीं, आरोपी ने उन्हें कई मीटर तक घसीटा। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी पतरपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से मेरठ के जलालुद्दीन मसूदपुर गांवड़ी गांव के रहने वाले हैं। उनके पास मेरठ के रफीपुरा प्रभातपुरा निवासी साला दिनेश कुमार भी रहता है। वह मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सेक्टर-63 में एच ब्लॉक के पास पहुंचा तो दिल्ली नंबर की कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी। यही नहीं टक्कर मारने के बाद कार चालक उसे घसीटता हुआ काफी दूर तक चला गया। इसके चलते दिनेश कुमार को गंभीर चोटें आईं। इसके अलावा कार चालक ने दो अन्य लोगों को टक्कर मारी और उन्हें भी घसीटा। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.