Noida News: कार की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत
नोएडा, जुलाई 28 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-113 क्षेत्र में एफएनजी पर सोमवार सुबह कार की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक फरार हो गया। मृतक के चचेरे भाई ने वाहन नंबर के आधार पर एफआईआर दर्ज कराई है। दिल्ली के नारायणा निवासी राम सागर ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से जिला हरदोई के गनीपुर गांव के रहने वाले हैं। उनके चाचा राम विलास सक्सेना छिजारसी में गली नंबर-1 में रहते हैं। सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे 14 वर्षीय चचेरा भाई अनमोल साइकिल से एफएनजी के जरिये बिसरख की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह एफएनजी पर पहुंचा तो पीछे से दिल्ली नंबर की कार के चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई और अनमोल उछलकर सड़क पर गिर गया। उसके सिर से खून निकलने लगा। स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए दौड़े त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.