नोएडा, अक्टूबर 5 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-50 में महागुन मैपल सोसाइटी के पास कार की टक्कर के बाद रेहड़ी संचालक की मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक भाग गया। मृतक के भाई की शिकायत पर सेक्टर-49 पुलिस ने सोमवार को अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। बदायूं के रमजानपुर निवासी इम्तियाज शाह ने पुलिस को बताया कि उसका भाई अशरफ शाह उर्फ मन्नक होशियारपुर गांव में रहकर सेब की रेहड़ी लगाता था। शनिवार दोपहर वह रेहड़ी लेकर कमरे की ओर लौट रहा था। इसी दौरान महागुन मैपल सोसाइटी के पास तेज रफ्तार कार ने उसकी रेहड़ी में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से अशरफ सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक कार भाग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उसे ज...