Noida News: कार की टक्कर से युवक दूर गिरा
नोएडा, सितम्बर 15 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। एक मूर्ति चौक पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक उछलकर दूर जा गिरा। हादसे में उसके पैर, हाथ, घुटने और रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ। बिसरख कोतवाली पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर कार कब्जे में ले ली। यह हादसा पांच सितंबर की सुबह करीब 4:35 बजे एक मूर्ति चौक के पास हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि एक व्यक्ति कुछ सामान लेकर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कार की टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति उछलकर सड़क पर दूर जा गिरा। लोगों ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक, उसके पैर, हाथ और घुटने के अलावा रीढ़ की हड्डी में भी फ्रैक्चर हुआ है। गंभीर चोटों के कारण उसका अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.