Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल
नोएडा, सितम्बर 12 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-44 स्थित महामाया इंटर कॉलेज के सामने तेज रफ्तार कार ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में सेक्टर-45 के सदरपुर निवासी हरिओम ने पुलिस से कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हरिओम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सदरपुर में रहते हैं। बीते शुक्रवार को रात करीब आठ बजे उनका भाई किशन बाइक से जा रहा था। रास्ते में महामाया इंटर कॉलेज के सामने पीछे से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। कार बिहार नंबर की थी। हादसे में किशन को चोटें आईं और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.