Noida News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो घायल
नोएडा, सितम्बर 16 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र में गलत दिशा से आ रही कार के टक्कर मारने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। एक घायल युवक के पिता ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। शिकायत में बदायूं निवासी प्रवीन ने बताया कि इसी माह की आठ तारीख को सुबह आठ बजे उनका बेटा शोभित अपनी बाइक से सेक्टर-122 जा रहा था। जब वह एफएनजी कट पर पहुंचा तो पर्थला के जनता फ्लैट के पास गलत दिशा से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार शोभित और पीछे बैठी सवारी को गंभीर चोट लगी। बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान आरोपी चालक वाहन समेत फरार हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने वाली कार दिल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.