Noida News: कार की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत
नोएडा, अक्टूबर 20 -- Noida News: रबूपुरा, संवाददाता। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-32 में कार ने ड्यूटी से घर लौट रहे साइकिल सवार को टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जिला इटावा के गांव नगला मढ़ौला निवासी रामप्रकाश यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-32 स्थित एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे। वह पास में ही कमरा किराये पर लेकर रहते थे। वह शुक्रवार शाम को ड्यूटी खत्म कर साइकिल से अपने कमरे पर लौट रहे थे। इसी दौरान सेक्टर-32 में सामने से तेज रफ्तार में आए कार सवार ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.