नोएडा, जुलाई 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। नोएडा सेक्टर 142 थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर चोर लैपटॉप व अन्य सामान चोरी कर ले गए। एक पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सचिन शर्मा ने बताया कि 17 जुलाई को वह अपने दोस्त पीयूष श्रीवास्तव के साथ अपने कार्यालय आए थे। उन्होंने अपनी कार सेक्टर 142 थाना क्षेत्र में एक कॉम्प्लेक्स के बाहर खड़ी की थी। वह कार खड़ी कर दोनों कुछ खाने के लिए चले गए। करीब पन्द्रह मिनट बाद वापस लौटे तो देखा कि कार की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था। कार से दोनों दोस्तों के लैपटॉप, पर्स जिनमें नगदी रखी हुई थी व अन्य जरूरी सामान चोरी कर लिया गया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी क...