नोएडा, नवम्बर 7 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेनो वेस्ट में बदमाश सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर शूटिंग गन चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है। बिसरख कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मूलरूप से मेरठ के रहने वाले हमजा शेख की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। हमजा शेख ने पुलिस को बताया कि वह इको विलेज वन सोसाइटी में रहते हैं। हमजा ने बताया कि वह शुक्रवार को कार में सवार होकर मेरठ अपने पैतृक गांव जा रहे थे। सोसाइटी से निकलने के बाद वह गोल्डन आई मार्केट में कुछ सामान खरीदने के लिए रुके थे। उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे सर्विस रोड पर खड़ी कर दी। इसी बीच किसी ने उनकी कार का शीशा तोड़कर उसमें रखी उनकी बहन की लाइसेंसी दो नाली बंदूक (शूटिंग गन) चोरी कर ली। थोड़ी...