नोएडा, जुलाई 31 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-121 सर्विस रोड पर खड़ी कार का शीशा तोड़कर बदमाश बैग समेत कीमती सामान चोरी कर ले गए। वारदात के समय पीड़ित पास में परिचित से मिलने गए थे। उन्होंने फेज-तीन थाने में चोरी का मामला दर्ज कराया है। सेक्टर-71 शिव शक्ति अपार्टमेंट के रहने वाले शिवकुमार यादव मैन पावर फर्म चलाते हैं। वह सोमवार को सेक्टर-121 की सर्विस रोड की तरफ गए। उन्होंने सड़क किनारे कार खड़ी की। वहां पर पास में एक परिचित से मिलने चले गए। करीब घंटेभर बाद वापस लौटे तो कार का शीशा टूटा मिला। सीट पर रखा बैग चोरी था। पीड़ित के मुताबिक बैग में लैपटॉप, सात हजार रुपये, बाइक की चाबी, फर्म के दस्तावेज आदि थे। उन्होंने सामान को आसपास तलाश किया, लेकिन सामान का पता नहीं चला। उन्होंने मामले की शिकायत की पुलिस से की। पुलिस का कहना है कि पीड...