Noida News: कार का शीशा तोड़कर कीमती सामान ले भागे
नोएडा, सितम्बर 23 -- Noida News: ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। यमुना प्राधिकरण में कार्यरत दीक्षा सिंह 21 सितंबर को अपनी कार पार्किंग में खड़ी कर दफ्तर में चली गईं। इसी बीच किसी ने कार का शीशा तोड़कर सीट पर रखा बैग चोरी कर लिया। बैग में करीब बीस हजार रुपये, टूटी हुई सोने की एक चेन और उनके जरूरी दस्तावेज रखे थे। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी जा रही है। चोरों का पता लगाकर घटना का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.