Noida News: कार का दरवाजा अचानक खुलने से बाइक सवार युवक घायल
नोएडा, अगस्त 14 -- Noida News: नोएडा, रवि प्रकाश सिंह रैकवार। सेक्टर-104 के पास सड़क किनारे खड़ी कार का दरवाजा अचानक खुलने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक की आंख में चोट आई है। उसे उपचार के लिए एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित के पिता की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सलारपुर के चांद मस्जिद वाली वाली गली में रहने वाले जाबिर हुसैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा सोहिल नौ अगस्त को शाम साढ़े पांच बजे के करीब मोटरसाइकिल से सेक्टर-104 की ओर जा रहा था। जब वह हाजीपुर, सेक्टर-104 स्थित सर्विस रोड पर मिठास स्वीट्स के आगे बढ़ा, तभी सड़क पर मौजूद दिल्ली नंबर की कार की पैसेंजर सीट की तरफ का दरवाजा अचानक लापरवाही से खोल दिया गया। दरवाजा खुलते ही वहां से गुजर रहे सोहिल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.