Noida News: कार अनियंत्रित होकर दूसरे वाहन से टकराई, चालक की मौत
नोएडा, अक्टूबर 30 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-132 कट के पास शुक्रवार को एक कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे वाहन से टकरा गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने पीआरवी की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सेक्टर 126 थाना प्रभारी ने बताया कि गाजियाबाद के स्वर्ण नगर निवासी 40 वर्षीय हेमंत शर्मा शुक्रवार को अपनी कार से अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-132 कट के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और आगे चल रहे वाहन से जा टकराई। टक्कर के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई और हेमंत गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीआरवी की सहायता से उन्हें तत्काल अस्पताल भिजवाया गया। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन उन्हें बचाया नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.