नोएडा, जुलाई 29 -- Noida News: नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-85 में बने एक कार्यालय में घुसे दो कार सवार लोगों ने मारपीट और वाहनों में तोड़फोड़ की। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पुलिस ने तीन लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-93 स्थित गेझा तिलपताबाद गांव निवासी अभिषेक अवाना ने पुलिस को बताया कि उनका सेक्टर-85 में औषधि पार्क के पास एक भूखंड है। उस पर उनका कार्यालय बना हुआ है। भूखंड में ट्रैक्टर-ट्रॉली, ट्रक और जेसीबी मशीन खड़ी होती हैं। दो गाड़ियों फॉर्च्यूनर और ब्रेजा कार में सवार होकर कुछ लोग 10 जुलाई की शाम भूखंड पर आए। वहां मौजूद चालक हरवीर के साथ आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। जान बचाने के लिए हरवीर दीवार फांदकर मौके से भाग गया। इसके बाद आरोपियों ने परिसर...