नोएडा, अक्टूबर 19 -- Noida News: दनकौर, संवाददाता। बिलासपुर कस्बे में रहने वाले तीन दोस्त एक कार्यक्रम से घर लौट रहे थे। आरोप है कि उनके ही मोहल्ले के रहने वाले चार लोगों ने अचानक उन पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में तीनों दोस्तों को चोटें आईं। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। बिलासपुर कस्बा के मोहल्ला सिरजेखानी के रहने वाले रितेश ने कोतवाली में तहरीर दी कि वह बीते शनिवार को अपने दो दोस्तों हिमांशु और आकाश के साथ एक कार्यक्रम से घर को लौट रहे थे। आरोप है कि जब वह अपने घर के पास पहुंचे तो पड़ोस में रहने वाले अमन, सूरज, अनुज और कन्हैया ने उन पर अचानक जानलेवा हमला कर दिया। घटना में तीनों दोस्तों को चोटें आईं। पीड़ित रितेश की शिकायत ...