नोएडा, अक्टूबर 23 -- Noida News: नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-26 निवासी कारोबारी से प्लॉट बेचने के नाम पर 1.25 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दंपति और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-26 निवासी गौरव कोहली ने शिकायत में बताया कि वह पहले सेक्टर-31 में रहते थे। उनके पड़ोस में चंद्र प्रकाश रहते थे। चंद्र प्रकाश के माध्यम से रत्ना सेठी, उनके पति एचएम सेठी का गौरव के घर आना-जाना था। वर्ष 2011 में सेठी दंपति ने गौरव को सेक्टर-30 स्थित एक प्लॉट बेचने का प्रस्ताव दिया। शुरुआत में उन्होंने लीज डीड नहीं होने के कारण प्लॉट खरीदने से मना कर दिया, लेकिन बार-बार कहने पर वह तैयार हो गए। प्लॉट के बदले गौरव ने कुल 87 लाख रुपये दिए। इसमें 12 लाख रुपये बैंक के माध्यम से और 75 लाख रु...