Noida News: कायाकल्प की टीम ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया
नोएडा, सितम्बर 5 -- Noida News: नोएडा। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत शनिवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया गया। कायाकल्प कार्यक्रम की ओर से बागपत के डॉ. चैतन्य देव ने अस्पताल में मिल रही मरीजों की सुविधाओं समेत अन्य पहलुओं के बारे में जानकारी ली। कायाकल्प कार्यक्रम के तहत हुए निरीक्षण में ओपीडी, आईसीयू, ब्लड बैंक, इमरजेंसी, पैथोलॉजी लैब, रेडियोलॉजी विभाग, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, जनरल ऑपरेशन थिएटर, एसएनसीयू, मेडिसिन वार्ड, सर्जरी वार्ड, चिकित्सालय की रसोई समेत अन्य सेवाओं का जायजा लिया गया। साथ ही अस्पताल में स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, मरीजों की सुविधाओं, उपलब्ध संसाधनों और निर्धारित प्रोटोकॉल के बारे में भी जानकारी ली गई। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार झा, डॉ. असद सहित कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.