Noida News: काम पर गया व्यक्ति लापता
नोएडा, जुलाई 13 -- Noida News: नोएडा। सेक्टर-113 थानाक्षेत्र निवासी व्यक्ति काम पर गया पर अभी तक घर नहीं लौटा। परिवार के लोगों ने संबंधित थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। थाने में दी शिकायत में लियाकत अली ने बताया कि उनका छोटा भाई अली हसन फर्नीचर का काम करता है। रविवार को वह काम पर गया था पर वापस नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा है। ऐसे में अनहोनी होने की आशंका सता रही है। पुलिस ने व्यक्ति की सकुशल बरामदगी के लिए एक टीम गठित की है। लापता व्यक्ति के घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। परिजनों का कहना है कि अली हसन की किसी से कोई रंजिश नहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.