Noida News: कांवड़ यात्रा के बाद अवैध कट बंद किए जाएंगे
नोएडा, अगस्त 3 -- Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। जिले में 27 अवैध कट को बंद करने की योजना पर कांवड़ यात्रा खत्म होने के बाद काम शुरू होगा। इन कट को दोबारा न खोला जाएगा, इस पर विशेष जोर दिया जाएगा। इन्हें कंक्रीट बैरियर और लोहे की ग्रिल से सील किया जाएगा। परिवहन विभाग के अनुसार तीनों प्राधिकरण और एनएचएआई (नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया) को अवैध कट बंद कराने के लिए पहले ही पत्र लिखा जा चुका है और इन पर कांवड़ यात्रा के बाद काम शुरू करने की तैयारी है। संभव है कि अगले हफ्ते से इन पर काम शुरू कर दिया जाएगा। इनमें सबसे अधिक 14 कट एनएचएआई की सड़कों पर हैं। अधिकारियों के अनुसार कई कट ऐसे हैं, जिन्हें स्थानीय लोग बंद करने का विरोध करते हैं। इन कटों का इस्तेमाल बड़ी संख्या में लोग गलत दिशा में वाहन दौड़ने के लिए करते हैं। ऐसे में हादसों की संभावना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.